विस्फोटक गोदामों का प्रशासनिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की जांच

0

विस्फोटक गोदामों का प्रशासनिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की जांच
नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी

Ad 1

सागर। कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार को शहर में संचालित विस्फोटक भंडारकों एवं विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट , सीएसपी एवं पुलिस टीम मौजूद रही।

निरीक्षण में गोदामों की भंडारण क्षमता, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, लाइसेंस एवं स्टॉक रजिस्टर की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने संचालकों को विस्फोटक अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

टीम ने गोदाम परिसरों में अग्नि सुरक्षा के समुचित इंतजाम रखने, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टॉक के नियमित संधारण एवं आवक-जावक की प्रविष्टियां अद्यतन रखने को कहा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here