कृषि रथ को हरी झंडी, किसानों को आधुनिक खेती और आत्मनिर्भरता का संदेश

0

कृषि रथ को हरी झंडी, किसानों को आधुनिक खेती और आत्मनिर्भरता का संदेश

Ad 1

सागर। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला सागर द्वारा आयोजित “कृषक कल्याण वर्ष-2026 कृषि रथ शुभारंभ” कार्यक्रम उत्साह और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सागर सांसद , सागर विधायक एवं नरयावली विधायक विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, डीडीए राजेश त्रिपाठी, कृषि विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कृषि रथ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, सिंचाई प्रबंधन तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देगा।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि कृषि रथ जैसी पहल किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। शासन की योजनाओं की जानकारी गांव और खेत तक पहुंचने से किसान अधिक जागरूक होकर योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों और नवाचारों को अपनाकर खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने का आह्वान किया।

नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं और सरकार उन्हें आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खेती अब केवल परंपरागत व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच से जुड़ चुकी है।

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कृषि रथ किसानों के लिए चलती-फिरती प्रशिक्षण एवं जानकारी व्यवस्था के रूप में कार्य करेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण और विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों ने कृषि रथ और विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

इस अवसर पर पी.एस. बडोले, बी.एस. ठाकुर, एम.के. प्रजापति, राजेश त्रिपाठी, नीरज दुरेजा, डॉ. के.एस. यादव, चंद्रभान सिंह यादव सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण किसानों के उत्साह और आधुनिक खेती को अपनाने के संकल्प से ओतप्रोत दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here