सागर से इंदौर जा रही बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख हुई पूरी कोच

0

सागर से इंदौर जा रही बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख हुई पूरी कोच

Ad 1

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ग्राम पीपलखेड़ा के पास शनिवार 16 मई की सुबह एक एसी स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया. आग लगने से पूरी बस जलकर खाक हो गई, वहीं यात्रियों का सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया.

जानकारी के अनुसार सागर से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस में शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे अचानक धुआं उठने लगा. बस चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा. घबराए यात्री जल्दबाजी में बस से बाहर निकल आए. कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई और देखते ही देखते पूरी बस जल खाक हो गई।

ग्यारसपुर थाना प्रभारी गोकुल प्रसाद अजनेरिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर करीब 9 से 10 यात्री मौजूद मिले, जबकि चालक और परिचालक वहां से जा चुके थे. सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.

बस का एसी हुआ था खराब

यात्रियों ने पुलिस को बताया कि रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच बस में तकनीकी खराबी आई थी. कुछ समय तक मरम्मत के बाद बस को दोबारा रवाना किया गया, लेकिन सुबह अचानक धुआं उठने के बाद यह हादसा हो गया. पुलिस अब बस कंपनी से संपर्क कर चालक और परिचालक से पूछताछ करेगी, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here