पीटीएस सागर में आपदा प्रबंधन कोर्स संपन्न, दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

0

पीटीएस सागर में आपदा प्रबंधन कोर्स संपन्न, दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

सागर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) सागर में अराजपत्रित अधिकारियों हेतु आयोजित दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कोर्स का समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

Ad 1

कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन विभाग एसवीएन विश्वविद्यालय के श्री ए.के. सिंह एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं, फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया के चिकित्सा अधिकारी द्वारा सीपीआर (CPR) एवं जीवन रक्षक प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कोर्स के दूसरे दिन एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर एवं उनकी टीम ने आपदा के दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने की तकनीक, तात्कालिक स्ट्रेचर निर्माण तथा जल आपदा में स्थानीय संसाधनों से फ्लोटिंग डिवाइस तैयार करने का प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर निरीक्षक ने आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को आपदा की स्थिति में प्रथम प्रत्युत्तरदाता के रूप में दक्ष बनाना एवं त्वरित निर्णय क्षमता विकसित करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here