आदिवासियों के सम्मान में हमेशा कांग्रेस ने काम किया : भूपेंद्र सिंह मुहासा
नवनियुक्त आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया
सागर। दयाराम सौर को आदिवासी कांग्रेस में जिला अध्यक्ष ग्रामीण नियुक्त किया गयाहै । अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट करने के लिए नवनियुक्त आदिवासी जिला अध्यक्ष दयाराम आदिवासी अपने साथियों के साथ जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस कमेटी भूपेंद्र सिंह मुहासा से मिले एवं आदिवासी समाज की ओर से श्री मुहासा का आभार व्यक्त करते हुए, तीर कमान भेंट किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा की कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों के हितों और सम्मान की लिए काम करती रही है।उनके अधिकारों को दिलाने में कांग्रेस ने हमेशा ध्यान रखा है। श्री दयाराम आदिवासी के नेतृत्व में जिले का आदिवासी समाज आदिवासियों के हितों पर किए जा रहे कुठाराघात के विरुद्ध लड़ाई लड़ेगा ।
इस अवसर पर जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, आदिवासी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिचा सिंह गौंड, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी ,जयकुमार सौर एकता परिषद, थानसिंह रावत, हरिनारायण सौर, मनोज पवार, एड सोहन रावत आदि उपस्थित रहे।


