सांसद संवाद केंद्र में बैठकर सांसद ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
सागर। सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सांसद संवाद केंद्र में बैठकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायतों और क्षेत्र से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। सांसद ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान बीना विधायक निर्मला सप्रे भी संवाद केंद्र पहुंचीं और बीना में 9 से 15 मई तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने हेतु आमंत्रण पत्र सौंपा यह कथा विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी के मुखारविंद से श्रवण कराई जाएगी।
संवाद केंद्र पहुंचे क्षेत्रवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया जिनमें प्रमुख रूप से ग्राम मढ़ैया गौड़ धामोनी रोड से आए नागरिकों ने बताया कि गांव के बाहर खेतों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, जिससे जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। उन्होंने क्षेत्र में लाइट लगाने की मांग की। वहीं जेरवारा से आए लोगों ने शिव मंदिर के पास सौर ऊर्जा लाइट लगाने का निवेदन किया। नर्सिंग स्टाफ के प्रतिनिधियों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने का निवेदन किया साथ ही शमशाबाद विधानसभा की ग्राम पंचायत सेऊ, राजोदा, सांगुल, कुरवाई, लटेरी, ईशुरवारा, मकरोनिया, लाल कुर्ती, पचमा मुहली सहित अन्य स्थानों से आए नागरिकों ने सड़क, बिजली, पानी जैसी प्रमुख समस्याओं से सांसद को अवगत कराया जिन्हें सांसद ने गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को भेजकर निराकरण कराने का नागरिकों को आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, मुकेश तिवारी, रामेश्वर नामदेव, कैलाश चौरसिया, एड. रोशन कुर्मी, कैलाश यादव, कोमल पटेल, रावेन्द्र सिंह, रामकुमार साहू, चन्द्रभान कुमी, सचिन तिवारी, दरबार सिंह, बैजनाथ प्रसाद, श्रवण चौरसिया, राजकुमार बाथरे, विजय जडि़या, महेश यादव, विमल यादव, हरिओम केशरवानी, शिवराज गौर, रामकृष्ण रघुवंशी, अजय पटेल, लखन राय सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक उपस्थित रहें।


