रात की गश्त में बड़ा खुलासा: अवैध सागौन से भरी पिकअप पकड़ी, आरोपी धराया

0

रात की गश्त में बड़ा खुलासा: अवैध सागौन से भरी पिकअप पकड़ी, आरोपी धराया

Ad 1

सागर। वन परिक्षेत्र गौरझामर की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान सागौन की अवैध तस्करी करते हुये पिकअप वाहन पकड़ा है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात वनरक्षक नीतेश सूरज और वाहन चालक पंकज क्षेत्र गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अल सुबह हाईवे पर उन्हें एक पिकअप वाहन क्र. एमपी 20 जीबी 5320 दिखा। संदेह होने पर टीम ने वाहन को रोका लेकिन चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए भागने का प्रयास किया, जिस पर गश्ती टीम ने अपना वाहन पिकअप के सामने अड़ाकर उसे रोक लिया। जबकि पिकअप के साथ बाइक पर चल रहे दो लोग मौके से भाग निकलने में सफल हो गये। पूछताछ में पिकअप चालक ने अपना नाम संदीप निवासी रानीपुरा सिलवानी जबकि बाइक पर चल रहे व्यक्तियों का नाम हासिल और मसूद खान निवासी बरेली सिलवानी बताया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 31 नग सागौन कुल घनमीटर 2.252 कीमत 1,28,092 रखी मिली। टीम ने चालक से सागौन के दस्तावेज मांगे जो वह पेश नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उक्त सागौन की लकड़ी सिलवानी के पास के जंगल से चोरी कर बरकोटी होते हुए रहली ले जा रहे थे। जिसके बाद वन विभाग द्वारा अवैध कटाई परिवहन पर कार्यवाही करते हुये सागौन सहित पिकअप जप्त कर आरोपी को रेंज कैंपस लाकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं मौके से भागे दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here