48 मदिरा दुकानों के लिए ई-टेण्डर की प्रक्रिया शुरू, 22 मार्च तक आवेदन

0
48 मदिरा दुकानों के लिए ई-टेण्डर की प्रक्रिया शुरू, 22 मार्च तक आवेदन
सागर।  आबकारी के फुटकर ठेकेदारों मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) कमांक 45 दिनांक 20.02.2026 में प्रकाशित आबकारी ठेका व्यवस्था वर्ष 2026-27 एवं आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर के अनुक्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 की संपूर्ण अवधि अर्थात् दिनांक 01.04.2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि) के लिये ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम चरण की कार्यवाही उपरांत, निष्पादन से शेष रही 48 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के पुर्नगठित 12 एकल मदिरा समूह का आरक्षित मूल्य रूपये 3,42,33,94,979/- क्रमशः बीना इटावा, राहतगढ, रहली, मधुकरशाह वार्ड, सिविल लाइन, गढ़ाकोटा, कर्रापुर, जवाहरगंज, खुरई सागर नाका, मालथौन, गुजराती बाजार, जमुनिया का छठवा चरण में ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से विज्ञप्ति क्रमांक / आब. / ठेका/2026/860 दिनांक 19.03.2026 जारी की गई है ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि एवं समय दिनांक 20 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 22 मार्च 2026 को दोपहर 01:00 बजे तक तथा ई-टेण्डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 22 मार्च 2026 को सायंकाल 06:00 बजे से उक्त ई-टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ।
प्रत्येक समूह ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निविदा प्रपत्र का निर्धारित मूल्य 30,000/- (तीस हजार) होगा ।
उक्त के संबंध में इच्छुक आवेदक अवकाश के दिनों सहित जानकारी कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त सागर के कक्ष कमांक-15 कलेक्टोरेट परिसर सागर से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here