स्वामी विवेकानंद वि.वि. सागर में होगा कल 14वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन

0
स्वामी विवेकानंद वि.वि. सागर में होगा कल 14वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन

सागर। स्वामी विवेकानंद वि.वि. सागर द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में कल दिनांक 28 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वि.वि. विगत 13 वर्षों से निरंतर इस शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाता आ रहा है और इसी निरंतरता की कड़ी के रूप में इस वर्ष यह आयोजन 14वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो संस्था की शोध-प्रतिबद्धता, अकादमिक उत्कृष्टता एवं वैश्विक सहभागिता को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है।

इस वर्ष सम्मेलन का विषय है ‘‘नेक्स्ट- जेनरेशन टेक्नोलाॅजी फाॅर सस्टेनेबल डेवलपमेंटः इंजीनियरिंग साइंटिफिक एंड फार्मास्यूटिकल इनोवेशन एंड स्मार्ट एग्रीकल्चर’’ सम्मेलन का उद्देश्य सतत् विकास हेतु उभरती प्रौद्योगिकियों, अभियांत्रिकी नवाचारों, वैज्ञानिक अनुसंधान, औषधीय खोजों तथा कृषि के आधुनिक आयामों पर सार्थक विमर्श के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं की सहभागिता से यह आयोजन ज्ञान-विनिमय, नवाचार और वैश्विक दृष्टिकोण को नई दिशा देगा। वि.वि. प्रशासन के अनुसार, यह सम्मेलन विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवाद, शोध-प्रस्तुति एवं नवाचार प्रेरणा का महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा। वि.वि. परिवार इस आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा समस्त शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान करता है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक संस्था के कुलाधिपति डाॅ. अजय कुमार तिवारी, संस्थापक कुलगुरु डाॅ. अनिल कुमार तिवारी एवं उप कुलाधिपति श्री आदित्य प्रखर तिवारी, कुलगुरु डाॅ. ध्रुव कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम की सफलता के लिये अग्रिम शुभकामनायें प्रेषित की। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी गरिमामयी उपस्थित प्रदान करेंगे-डाॅ. दीपक सिंह सीईओ इंडो क्लाइमेट लैब, नई दिल्ली डाॅ. एस. सी. मालवी एम.आई.टी.एस., ग्वालियर डाॅ. रघुराज किशोर तिवारी कृषि महाविद्यालय, रीवा, प्रो. एस. पी. व्यास डाॅ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर मध्य प्रदेश प्रो. मनीष सोनी, डाॅ. आशीष खरे, डाॅ. ए. पी. मिश्रा एवं विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here