गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव 2026: CM डॉ यादव होंगे शामिल, बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं आजीविका समूह सम्मेलन आज
सागर। गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव 2026 के अंतर्गत 26 फरवरी 2026, गुरुवार को सायं 4 बजे रहस मेला मैदान, गढ़ाकोटा में बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर किसानों और आजीविका समूहों को संबोधित करेंगे।
सपूर्ण बुन्देलखण्ड सहित रहली विधानसभा क्षेत्र में किसान भाईयों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु कोपरा मध्यन परियोजना, आपचंद मध्यम परियोजना, कैथ मध्यम परियोजना मिडवासा मध्यम परियोजना जैसी सिंचाई परियोजना को गति प्रदान करने वाले सुनार नदी को नर्मदा नदी से जोड़ने की स्वीकृति प्रदान करने वाले, कोपटरा मध्यम परियोजना को केन बेतवा परियोजना से लिंक करने की स्वीकृति देने वाले, सागर-गढ़ाकोटा-दमोह मार्ग को फोरलेन की स्वीकृति देने वाले रहली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण विकास व निर्माण योजनाओं को स्वीकृति एवं गति देने वाले ष्विकास पुरुषष् तथा कृषि कल्याण वर्षष् में किसानों की आय बढ़ाने के लिए भावांतर योजना, उड़द प्रोत्साहन योजना, प्राईस सपोर्ट स्कीम लागू करने वाले किसानों के हितेषी, तथा शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा महिलाओं की जिन्दगी में रोशनी लाने वाले एवं प्रदेश भर की लाडली बहिनों के लाडले भैया प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुन्देलखण्ड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पधार रहे है।
रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने क्षेत्र के सभी किसान भाइयों एवं आजीविका समूहों की बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे हस्तांतरित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 फरवरी को गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेला के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का हस्तांतरित सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे। राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की जिनमें वृद्ध, विधवा (कल्याणी) एवं दिव्यांगजनों के लिये पेंशन योजना के अंतर्गत
हितग्राहियों को राशि रुपये 196.72 करोड़ का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया जाएगा। इस दौरान सागर जिले के 200688 पेंशन लाभार्थियों को 12.03 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।



