सागर में पति-पत्नी को कटर मारें, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

0

सागर में पति-पत्नी को कटर मारें, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

सागर। कोतवाली थाना में कटरबाजो के हौसले बुलंद हैं ,आये दिन वारदाते सामने आती रहती हैं, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में नजर आती हैं जिस कारण बदमाशों पर लगाम नही लग रही हैं।

ताजा मामला- रानीपुरा में बुधवार की शाम करीब 6 बजे के आसपास एक घर में कुछ कटरबाज घुस गए। जिनके द्वारा पति पत्नी पर चाकू और कटर से हमला कर दिया गया। जिसमें दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गए। जिसके बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोग अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डाक्टरों ने जांच के बाद पति को मृत घोषित कर दिया, वहीं पत्नी की हालत को देखते हुए उसे बीएमसी रैफर कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेना शुरू की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानीपुरा निवासी चंद्रेश चौरसिया और उसकी पत्नी शशि चौरसिया अपने ही घर में समोसा और नास्ते का सामान बनाने और बैचने का काम करते थे। बुधवार की शाम पड़ोस में रहने वाले कुछ कटरबाज उसकी दुकान पर गए। जहां उन लोगों ने पहले समोसा खाए, जिसके बाद वह गालियां देते हुए घर में घुसे और चंद्रेश एवं उसकी पत्नी शशि चौरसिया को चाकू और कटर मार दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक चंद्रेश के बेटे को भी उन लोगों ने मारने का प्रयास किया। जिसने घटनास्थल से भाग कर अपनी जान बचाई। साथ ही बेटे ने ही घर से बाहर आकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पड़ोसी जब तक घटनास्थल पर पहुंचते उससे पहले ही हमलावर घटनास्थल से भाग गए। पड़ोसियों ने तुरंत एक निजी वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद चंद्रेश चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिर और छाती में गहरे घाव होने के कारण और अधिक खून बहने के कारण चंद्रेश की मौत हुई है। जानकारी लगते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here