एमपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती 2026: 39 पदों पर होगी नियुक्ति,जाने आवेदन की तारीख

0
Ad.

एमपीपीएससी सहायक नगर नियोजक भर्ती 2026: 39 पदों पर होगी नियुक्ति,जाने आवेदन की तारीख

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सहायक नगर नियोजक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी अगले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की पूरी प्रक्रिया एक माह तक चलेगी, जबकि परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी।
आयोग ने सहायक नगर नियोजक परीक्षा 2026 का आधिकारिक विज्ञापन 31 दिसंबर 2025 को जारी किया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 39 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें 10 पद सामान्य वर्ग, छह अनुसूचित जाति (एससी), आठ अनुसूचित जनजाति (एसटी), 11 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और चार पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए निर्धारित किए गए हैं।
योग्यता के संबंध में आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों के पास निवेश एवं शहरी-ग्रामीण निवेश में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यातायात और परिवहन विषय में बीई या एमई डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता मान्य नहीं होगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 19 मार्च तक आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद 20 मार्च से 26 मार्च तक आवेदन करने पर 3,000 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। वहीं 27 मार्च से 26 अगस्त तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से 25,000 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 25 फरवरी से 21 मार्च के बीच उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए निर्धारित अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के लगभग छह माह बाद 20 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 10 सितंबर से जारी किए जाएंगे, जिन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here