जिला अस्पताल में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा, अब ब्लड प्रेशर मशीन की चोरी चली गयी

0

जिला अस्पताल में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा, अब ब्लड प्रेशर मशीन की चोरी चली गयी

सागर। जिला अस्पताल से मोबाइल फोन, कीमती सामान, बाइक चोरी अब आम बात हो गयी हैं, लेकिन अस्पताल के अंदर से 31 दिसंबर 25 को दोपहर के समय इमरजेंसी ओपीडी में एक युवक जिसके गले में एस्ट्रोथोस्कॉप ( आला ) लटका है जो टेबल पर रखी ऑटोमेटिक ब्लड प्रेशर मशीन को बड़ी सफाई से चोरी कर ले गया, जिसके बाद अस्पताल के पीछे के गेट से बाहर निकल जाते है।

जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। गुरुवार की दोपहर 12 बजे सिविल सर्जन डॉ आर एस जयंत ने घटना की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहे आला डाले शख़्स जो एक डॉक्टर नुमा भेष में लग रहा हैं लेकिन वह जिला अस्पताल में पदस्थ नहीं है और न ही घटना के दिन से आज तक उनका कुछ पता नहीं चला।

बता दें ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा में बड़ा सवाल खड़ा होता है किस तरह से बाहरी लोग अस्पताल में घुस कर शातिराना तरीके से चीजे चोरी कर ले जाते है। फिलहाल इस मामले की थाना गोपालगंज पुलिस को कोई जानकारी नहीं, वहीं अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर कथित डॉक्टर की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है। सिविल सर्जन डॉ जयंत ने कहा है कि पहचान होने के बाद उचित कार्यवाही कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here