Monday, December 8, 2025

सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से सौजन्य भेंट

Published on

spot_img

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल से सागर प्रवास के दौरान की सौजन्य भेंट

सर्किट हाउस में हुई मुलाक़ात में सागर के विकास, रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय और अन्य समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

सागर। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के सागर प्रवास के दौरान विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने सर्किट हाउस पहुँचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को सागर जिले से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

विधायक जैन ने रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय से संबंधित मुद्दों पर भी राज्यपाल महोदय का ध्यान आकर्षित किया और जिले के विकास से जुड़े कई समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को जिले में चल रही योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से संबंधित प्रमुख बिंदुओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी भी मौजूद रहे।
राज्यपाल महोदय ने जिले के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा एवं विकास की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

Latest articles

MP : पर्यटन को नई रफ्तार: अब सफारी होगी और भी रोमांचक, मुख्यमंत्री ने दिखाई 10 नई कैंटर बसों को हरी झंडी

MP : पर्यटन को नई रफ्तार: अब सफारी होगी और भी रोमांचक, मुख्यमंत्री ने...

More like this

MP : पर्यटन को नई रफ्तार: अब सफारी होगी और भी रोमांचक, मुख्यमंत्री ने दिखाई 10 नई कैंटर बसों को हरी झंडी

MP : पर्यटन को नई रफ्तार: अब सफारी होगी और भी रोमांचक, मुख्यमंत्री ने...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।