Friday, January 2, 2026

अनुपस्थित शिक्षकों की एक वेतनवृद्धि रोकी गई, एक दिन का वेतन कटौती के निर्देश

Published on

अनुपस्थित शिक्षकों की एक वेतनवृद्धि रोकी गई, एक दिन का वेतन कटौती के निर्देश
सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी के निर्देशानुसार विद्यालयों का निरीक्षण संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, सागर संभाग मृत्युंजय कुमार द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहली विकासखंड सागर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में निम्न शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ अनुपस्थित पाए गए रूपचंद रोहित उच्च माध्यमिक शिक्षक, सत्येंद्र सिंह राजपूत उच्च माध्यमिक शिक्षक, भाषी जैन उच्च माध्यमिक शिक्षिका, दीपाली गुजरिया उच्च माध्यमिक शिक्षिका, यशवंत चतुर्वेदी उच्च माध्यमिक शिक्षक, राकेश जैन व्याख्याता, अंजना टंडन प्राथमिक शिक्षिका,  रामप्रभा दांगी प्राथमिक शिक्षिका एवं  योगेश शांडिल्य संस्था से अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान कक्षा नवमी के विद्यार्थियों से चर्चा की गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि ब्रिज कोर्स का शिक्षण कार्य वर्गवार नियमानुसार विभाजित कर नहीं कराया गया था। इसके संबंध में प्राचार्य सहित अधिकांश शिक्षकों को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी।
संस्था में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति संबंधी अभिलेख विधिवत संधारित नहीं पाए गए। साथ ही विद्यार्थियों से अभ्यास कार्य भी नियमित रूप से नहीं कराया गया। त्रुटि सुधार कार्य नियमानुसार कर गोले नहीं लगाए गए थे। भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान विषयों के विद्यार्थियों को प्रायोगिक कार्य कराने हेतु लॉग बुक भी अभी तक तैयार नहीं की गई थी। संस्था परिसर में पान-गुटखा आदि खाकर गंदगी फैलाना भी निरीक्षण में पाया गया। इन सभी लापरवाहियों के दृष्टिगत संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

Latest articles

एक गलती पूरा परिवार उजाड़ सकती है : सागर में सड़क सुरक्षा पर देश की पहली विशेष ग्राम सभा शुरू

एक गलती पूरा परिवार उजाड़ सकती है : सागर में सड़क सुरक्षा पर देश...

तीन साल बाद आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती, एमपीपीएससी ने जारी की परीक्षा अधिसूचना

तीन साल बाद आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती, एमपीपीएससी ने जारी की परीक्षा अधिसूचना इंदौर।...

सागर नगर निगम में 3 माह से वेतन को हैरान कर्मचारी, नेताओ-अधिकारियों को शर्मिंदगी के फूल दिये

नगर निगम में कमर्चारी वेतन को हैरान, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को फूल देकर शर्मिंदा किया सागर।...

More like this