सागर में करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

सागर में करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

सागर। शहर के मकरोनिया और बहेरिया थाना क्षेत्र में दो युवकों को काम करते समय विद्युत करंट लग गया। जिन्हें अचेत अवस्था में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
बहेरिया थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह केरवना निवासी अनीकेत पिता धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर 25 वर्ष की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक शनिवार की सुबह करीब 9 बजे घर में बनी बाथरूम में नहाने गया था। जहां नहाने के बाद बाथरूम में बंधे तार पर गीले कपड़े टांग रहा था उसी समय उसे करंट लग गया था।

वहीं मकरोनिया थाना पुलिस ने बताया कि स्टेट कालौनी एल्युमीनियम का काम के दौरान बड़ा करीला निवासी सोनू पिता बलराम विश्वकर्मा 35 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई शुभम विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने भाई मृतक सोनू के साथ मकरोनिया स्थित स्टेट कालौनी एल्युमीनियम का काम करने महेन्द्रसिह चंदेल के घर आये थे। हम दोनों बालकनी पर एल्मीनियम का फ्रेम बना रहे थे। एल्युमीनियम का पाईप सीढ़ियों से उपर नहीं जा पा रहा था तो मैंने नीचे से वह पाईप ऊपर भाई सोनू को पकड़ाया, दूसरा पाईप उठाया तभी भाई सोनू ने वह पाईप सीधा कर दिया। जिससे पास से निकले बिजली तार में पाइप लग गया और सोनू को विद्युत करंट लग गया। मैं दौड़कर ऊपर गया, देखा सोनू फर्श पर औधे पड़ा था, बेहोश हो गया था। दाहिने हथेली में जलने का निशान था। फिर महेन्द्रसिंह और आसपास के लोग आ गए, जो भाई सोनू को मकरोनिया सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां डाक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top