मध्यप्रदेश को मिला नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, संजीव कुमार झा को सौंपी गई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश को मिला नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, संजीव कुमार झा को सौंपी गई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश को नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मिलने जा रहा है। 1996 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव कुमार झा को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में वे राजस्व मंडल (रेवेन्यू बोर्ड) में सदस्य के रूप में पदस्थ हैं। राज्य शासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग ने मुहर लगा दी है।

संजीव कुमार झा की नियुक्ति के साथ ही यह तय हो गया है कि वर्तमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह की प्रशासन में वापसी होगी। सुखवीर सिंह 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने अगस्त 2024 में पदभार संभाला था। वे लगभग साढ़े आठ महीने तक इस पद पर रहे।

सूत्रों के मुताबिक, सुखवीर सिंह की नियुक्ति के कुछ ही समय बाद राज्य शासन ने निर्वाचन आयोग को फेरबदल का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अब आयोग की सहमति मिल गई है। दिलचस्प बात यह है कि संजीव कुमार झा को भी अगस्त 2024 में ही रेवेन्यू बोर्ड में पदस्थ किया गया था, और अब उनकी प्रशासनिक वापसी बतौर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हो रही है।

इस फेरबदल को आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top