Friday, January 16, 2026

निर्माणाधीन पुल का जाला गिरा, मजदूर की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

Published on

निर्माणाधीन पुल का जाला गिरा, मजदूर की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही का आरोप, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

सागर। कनेरादेव मार्ग पर निर्माणाधीन पुल पर काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार शाम करीब 7 बजे पुल का जाला गिरने से राकेश अहिरवार (36) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मोतीनगर चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि काम के दौरान किसी भी मजदूर को सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए थे। उन्होंने मृतक परिवार को मुआवजा और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया और नियमानुसार मुआवजा एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया, “प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। सवाल यह है कि मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक जारी रहेगा?

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...
error: Content is protected !!