Friday, January 23, 2026

नशे की हालत में मिला चालक, परिवहन और यातायात पुलिस की संघन चैकिंग

Published on

परिवहन और यातायात पुलिस विभाग द्वारा स्कूल बस तथा यात्री बसों के दस्तावेज खंगाले, नशे की हालत में मिला चालक, बस जप्त

सागर। पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के आदेश अनुसार 13 मई 2025 से 31 मई 2025 तक स्कूल बसों एवं प्राइवेट बसों की चेकिंग संबंधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुरुवार को सिविल लाइन चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों में लगी स्कूल बसों तथा यात्री बसों को चेक किया गया। जिसमें सुरक्षा उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एंड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन, सुरक्षा ग्रिल, आपातकालीन खिड़की दरवाजा चेक किए गए। विशेष अभियान में 100 से अधिक बसें चेक की गई। जिनमें से 34 बसों में कमी पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस ने इन 34 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए समन शुल्क जुर्माना 57500 रुपए बसूल किया गया। इसके अतिरिक्त यात्री बस क्रमांक एमपी 09 एफए 6219 का चालक सफीक पिता सलमान निवासी गोपालगंज शराब के नशे में यात्री बस चलाते हुए पाए गया। जिसके बाद यातायात पुलिस ने उपरोक्त बस को जब्त कर थाना सिविल लाइन में खड़ा कर दिया गया। जिसका प्रकरण तैयार कर न्यायालय में जुर्माना के लिए पेश किया जावेगा। उपरोक्त कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक सिंह चौहान, निरीक्षक यातायात मोहन सिंह एवं यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा की गई।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!