Tuesday, December 16, 2025

PWD SDO 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, EOW की बड़ी कार्रवाई

Published on

श्योपुर: PWD SDO 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, EOW की बड़ी कार्रवाई

श्योपुर जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ग्वालियर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ (SDO) देवदत्त शर्मा को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बिलों के भुगतान के बदले रिश्वत मांगे जाने की जानकारी मिलते ही EOW ने जाल बिछाया और विजयपुर में उसके घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

40 हजार की रिश्वत मांगी थी

EOW के अनुसार, आरोपी एसडीओ ने विभाग के ठेकेदार देवेंद्र धाकड़ से बिलों के भुगतान के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपए लेकर उसके घर पहुंचा, तभी ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

PWD विभाग में हड़कंप

ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई के बाद PWD विभाग में हड़कंप मच गया है। समाचार लिखे जाने तक EOW की टीम जांच में जुटी हुई थी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही थी।

Latest articles

सागर में आये से अधिक संपत्ति के मामलें में 5 साल की सजा और 40 लाख का जुर्माना हुआ

सागर। अभियुक्त चंद्रशेखर ढिमोले के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (एतस्मिन पश्चात अधि. 1988)...

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...

SAGAR: अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और जिला बदर की कार्रवाई हो- रघु ठाकुर

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने मोर्चा संरक्षक रघु ठाकुर ने नागरिकों के साथ...

More like this