Friday, December 5, 2025

महिला पुलिस आरक्षक के घर में चोरी, चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ

Published on

spot_img

महिला पुलिस आरक्षक के घर में चोरी, चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ

सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की गिरधारी पुरम कॉलोनी में चोरों ने महिला पुलिस आरक्षक के घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार मकान में ही सो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही फरियादिया ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस तरह हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, फरियादिया पुलिस आरक्षक शिखा गौर (पति राहुल सिंह परिहार, उम्र 32 वर्ष) गिरधारी पुरम कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह जेएनपीए में महिला आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। रविवार रात करीब 10.30 बजे वह ऊपर के कमरे की कुंडी लगाकर नीचे के कमरे में अपने परिवार के साथ सोने चली गईं। सोमवार सुबह 7.30 बजे जब वह उठीं और ऊपर के कमरे में पहुंचीं तो बेडरूम का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी खुली हुई थी और उसका लॉक टूटा था। चोरी की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी गई।

कीमती आभूषण और घड़ी लेकर फरार हुए चोर

चोरों ने अलमारी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया। चोरी हुए सामान की सूची इस प्रकार है:

सोने का मंगलसूत्र

दो सोने की अंगूठी

सोने का पेंडल

चांदी की चार जोड़ी पायल

करीब 8 जोड़ी बिछिया

टाइटन कंपनी की घड़ी

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि गिरधारी पुरम कॉलोनी में पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

फिलहाल, सिविल लाइन पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this