Monday, December 15, 2025

सरपंच पति की कार पर पथराव, घर पहुंचकर भी किया हंगामा, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

Published on

सरपंच पति की कार पर पथराव, घर पहुंचकर भी किया हंगामा, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

सागर। ग्राम सोमला में शुक्रवार रात सरपंच पति की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शादी समारोह से लौट रहे सरपंच पति की कार को घेरकर न केवल तोड़फोड़ की गई, बल्कि आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज और हंगामा भी किया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी से लौटते वक्त रोकी कार, कुटीर को लेकर हुआ विवाद

वीडियो????

https://www.facebook.com/share/v/1B2tNeGFe1/
मोतीनगर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत सोमला की सरपंच मोनम दुबे के पति रूपेश दुबे शुक्रवार रात ग्राम कनेरा गौंड में पंचायत सचिव धोकल पटेल के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वे अपने ड्राइवर नीलेश कुर्मी के साथ लौट रहे थे, तभी द्वारका पट्या के टपरा के पास चंद्रकुमार कुर्मी, कृष्णकुमार कुर्मी और अंबिका कुर्मी ने उनकी कार रोक ली।

रूपेश दुबे के मुताबिक, आरोपियों ने कुटीर को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। इसके कुछ देर बाद धर्मेंद्र कुर्मी और तीरेंद्र कुर्मी भी वहां आ गए। देखते ही देखते सभी ने मिलकर कार पर पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

हमले के बाद घर तक पीछा किया
हमले के दौरान रूपेश दुबे किसी तरह खेतों के रास्ते भागकर घर पहुंचे, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुके। वे उनके घर तक पहुंच गए और वहां भी पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया।

पांच आरोपियों पर केस दर्ज
सरपंच पति की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने सोमला निवासी चंद्रकुमार कुर्मी, कृष्णकुमार कुर्मी, अंबिका कुर्मी, धर्मेंद्र कुर्मी और तीरेंद्र कुर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

सागर में आये से अधिक संपत्ति के मामलें में 5 साल की सजा और 40 लाख का जुर्माना हुआ

सागर। अभियुक्त चंद्रशेखर ढिमोले के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (एतस्मिन पश्चात अधि. 1988)...

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...

SAGAR: अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और जिला बदर की कार्रवाई हो- रघु ठाकुर

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने मोर्चा संरक्षक रघु ठाकुर ने नागरिकों के साथ...

More like this