Friday, January 16, 2026

सरपंच पति की कार पर पथराव, घर पहुंचकर भी किया हंगामा, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

Published on

सरपंच पति की कार पर पथराव, घर पहुंचकर भी किया हंगामा, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

सागर। ग्राम सोमला में शुक्रवार रात सरपंच पति की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शादी समारोह से लौट रहे सरपंच पति की कार को घेरकर न केवल तोड़फोड़ की गई, बल्कि आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज और हंगामा भी किया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी से लौटते वक्त रोकी कार, कुटीर को लेकर हुआ विवाद

वीडियो????

https://www.facebook.com/share/v/1B2tNeGFe1/
मोतीनगर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत सोमला की सरपंच मोनम दुबे के पति रूपेश दुबे शुक्रवार रात ग्राम कनेरा गौंड में पंचायत सचिव धोकल पटेल के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वे अपने ड्राइवर नीलेश कुर्मी के साथ लौट रहे थे, तभी द्वारका पट्या के टपरा के पास चंद्रकुमार कुर्मी, कृष्णकुमार कुर्मी और अंबिका कुर्मी ने उनकी कार रोक ली।

रूपेश दुबे के मुताबिक, आरोपियों ने कुटीर को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। इसके कुछ देर बाद धर्मेंद्र कुर्मी और तीरेंद्र कुर्मी भी वहां आ गए। देखते ही देखते सभी ने मिलकर कार पर पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

हमले के बाद घर तक पीछा किया
हमले के दौरान रूपेश दुबे किसी तरह खेतों के रास्ते भागकर घर पहुंचे, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुके। वे उनके घर तक पहुंच गए और वहां भी पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया।

पांच आरोपियों पर केस दर्ज
सरपंच पति की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने सोमला निवासी चंद्रकुमार कुर्मी, कृष्णकुमार कुर्मी, अंबिका कुर्मी, धर्मेंद्र कुर्मी और तीरेंद्र कुर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौपा ज्ञापन सागर। संघ की जिला...

More like this

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : उपमुख्यमंत्री

ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे...

संकल्प फाउंडेशन सामाजिक समरसता एवं धार्मिक उत्थान हेतु अग्रसर है : रिशांक तिवारी

मानसरोवर धाम में आयोजित किया गया सुंदरकांड पाठ सागर। विगत मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित...
error: Content is protected !!