जब बीच आयोजन में बाल विवाह रोकने पहुंची टीम:-गढ़ाकोटा

0
बाल विवाह रोकने पहुंची टीम को मिली सफलता
सागर–/थाना गढ़ाकोटा के मारपानी ग्राम की घटना मौके पर विशेष किशोर पुलिस इकाई सीआईडी टीम,चाइल्डलाइन 1098, थाना पुलिस
गढाकोटा,मंगलवार के दिन गढ़ाकोटा थाने के मारपानी ग्राम में नावालिग लड़की के बाल विवाह की सु्चना सागर विशेष किशोर पुलिस इकाई CID टीम को मिली तो टीम चाइल्डलाइन एवं थाना पुलिस के साथ ग्राम मारपानी पहुंची जहां टीम ने बाल विवाह रोककर दोनों परिवार को समझाइश दी।
विशेष किशोर पुलिस इकाई CID टीम सागर की अधिकारी ज्योति तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि मारपानी ग्राम में घोषी समाज में एक शादी हो रही है जिसमें लड़के कि उम्र 22 है एवं लड़की की उम्र 16 वर्ष है तो टीम मौके पर पहुंची थी लड़का पक्ष एवं लड़की पक्ष एक ही ग्राम में शादी हो रही थी टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश देकर बाल विवाह रोका गया और दोनों परिवारों को समझाइश दी गई
इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से विशेष किशोर पुलिस इकाई सीआईडी टीम से ज्योति तिवारी,सतीश तिवारी, मुकेश यादव, चाइल्डलाइन से पटेल,बर्षा ठाकुर,योगेश राठौर,थाना गढ़ाकोटा सहायक उपनिरीक्षक आर एन मिश्रा,के साथ पुलिस बल मौजूद था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here