होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रिमंडल विस्तार : मंत्रिमंडल में नया चेहरा ? 

MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रिमंडल विस्तार : मंत्रिमंडल में नया चेहरा ?  भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रिमंडल विस्तार : मंत्रिमंडल में नया चेहरा ? 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। आज सुबह राजभवन में रामनिवास रावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठी बार विधायक चुने गए हैं और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

RNVLive

शपथ ग्रहण समारोह में एक छोटी सी गलती के चलते, रावत को दो बार शपथ लेनी पड़ी। पहले उन्होंने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली, लेकिन बाद में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में पुनः शपथ लेनी पड़ी।

मंत्रिमंडल में नया चेहरा

RNVLive

रामनिवास रावत अब मोहन कैबिनेट के 32वें मंत्री बन गए हैं। सोमवार सुबह एक सादे समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने से पहले रावत ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वीकार कर लिया। रावत के भाजपा में आने से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पार्टी को मजबूत मिली है, और उनके नाम को केंद्रीय नेतृत्व से भी स्वीकृति मिल चुकी है।

और कौन-कौन हो सकते हैं शामिल?

रामनिवास रावत के अलावा, दो और विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें हैं। इनमें कांग्रेस से भाजपा में आए अमरवाड़ा विधानसभा सीट के विधायक कमलेश शाह और बीना की विधायक निर्मला सप्रे शामिल हैं। हालांकि, इनके नामों पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। फिलहाल, मंत्रिमंडल में 3 और मंत्रियों के लिए जगह है, जिससे अधिकतम संख्या 34 हो जाएगी।

विधानसभा से इस्तीफा

मंत्री पद की शपथ लेने से पहले रामनिवास रावत ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दो दिन पहले उनकी और निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका प्रस्तुत की थी। कांग्रेस से भाजपा में गए तीन विधायकों में से कमलेश शाह के बाद सदन की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले दूसरे नेता रावत हैं। उनके त्यागपत्र से विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव होगा।

Total Visitors

6190939