Wednesday, December 31, 2025

मां ने डाटा तो 9वी की छात्रा ने फांसी लगाकर देदी जान

Published on

मां ने डाटा तो 9वी की छात्रा ने फांसी लगाकर देदी जान

जबलपुर में 9वीं की छात्रा ने घर में ही फांसी लगा ली। 14 साल की आरुषि सिंह गढ़ा इलाके के गुप्ता नगर में रहती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा मोबाइल पर गेम खेल रही थी। मां ने उसे इसी बात पर डांट दिया था।

पुलिस के मुताबिक, आरुषि की मां सुनंदा सिंह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। वे बुधवार रात 9 बजे नाइट ड्यूटी पर जा रही थीं। उन्होंने देखा कि आरुषि मोबाइल पर गेम खेल रही है। उन्होंने नाराजगी जताई और मोबाइल छीनते हुए पढ़ाई के लिए कहा। इसके बाद वे घर लॉक कर ड्यूटी पर चली गईं।

गुरुवार सुबह 10 बजे जब वे घर पहुंचीं और ताला खोला तो अंदर अपने रूम में आरुषि पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी थी। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। बच्ची को फंदे से उतारा। पुलिस को सूचना दी।

इकलौती थी, पिता का कोविड में निधन हो गया था

आरुषि अपनी मां की इकलौती बेटी थी। कोरोना काल में पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से मां-बेटी ही घर पर रहती थीं। बेटी के इस कदम से मां सदमे में आ गई हैं।

Latest articles

मध्यप्रदेश में इन 24 IAS अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत के आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवंटन वर्ष 2013 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को...

सागर में नगर निगम कर्मचारियों ने कटोरा लेकर बाजार में भीख माँगी, 3 माह से वेतन के लाले पड़े

तीसरे दिन तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया सागर। नगर निगम...

सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन को लेकर विवाद, अपीलकर्ता और प्रोफेसर में हाथापाई

सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन को लेकर विवाद, अपीलकर्ता और प्रोफेसर में हाथापाई सागर। सागर...

More like this