Friday, December 5, 2025

MP News: सागर में शिक्षक पति पत्नी संग फांसी के फंदे पर झूल गया, सुसाइड नोट में लिखे 3 नाम

Published on

spot_img

सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोंजा में एक शिक्षक पति ने अपनी पत्नी के फांसी के फंदे पर झूल गया। परिवार वाले घर पहुंचे तो पता लगा, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया। मृतक के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है। जिसमें कर्ज और सूदखोरों से परेशान होने की बात लिखी है। साथ ही करीब तीन लोगों के नाम भी लिखे गए हैं। मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट जांच के लिए भेजा है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।


पुलिस के अनुसार शासकीय शिक्षक रामविशाल पिता धरमदास शुक्ला उम्र 54 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 केसली पत्नी वंदना शुक्ला उम्र 48 साल के साथ केसली में रहते थे। उनका सागर के सिरोंजा में भी एक मकान था। हालांकि कुछ समय वह उन्होंने सिरोंजा का मकान बेच दिया था। लेकिन उस मकान का एक कमरा अपने लिए लेकर रखा था। जहां वह कभी-कभार आकर रुकते थे। सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे शिक्षक रामविशाल शुक्ला पत्नी वंदना के साथ बाइक पर सवार होकर केसली से सागर आए थे। दोनों सागर के सिरोंजा स्थित मकान पर पहुंचे। उन्हें आस-पड़ोस के लोगों ने देखा भी था जिसके बाद वह अंदर गए। दंपती अलग-अलग फंदा बनाकर फांसी पर झूल गए। इसी बीच, केसली से मृतक दंपती के परिवार के लोग लगातार फोन लगा रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। संदेह होने पर वह मंगलवार सुबह सागर पहुंचे। सिरोंजा स्थित मकान पर जाकर देखा तो पीछे के दरवाजे खुले थे। अंदर से दुर्गंध आ रही थी। घर में पहुंचे तो पति-पत्नी अलग-अलग फंदे पर थे। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा। पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए। पीएम कराकर दंपती के शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। मृतक शिक्षक रामविशाल शुक्ला देवरी जनपद के गौरझामर के पास स्थित ग्राम जनकपुर में प्राथमिक शाला में पदस्थ थे। पुलिस ने मृतक दंपती के पास से एक सुसाइड नोट जब्त किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एलएल उईके ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने कर्ज और पैसों के लेन-देने की बात लिखी है। वहीं, करीब तीन लोगों के नाम भी लिखे हैं। सुसाइड नोट में योगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और राजाराम गौंड का नाम है। इनसे परेशान होकर जान देने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट की जांच करा रही है। मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

मृतक दंपती रामविशाल और वंदना की वर्तमान में कोई संतान नहीं है। 11 साल पहले उनके इकलौते बेटे की मौत हो गई थी। मृतक हरियाणा के रामपाल बाबा के अनुयायी थे। उन्होंने सिरोंजा में मकान खरीदा था। जहां वह अक्सर रहने आया करते थे। इस मकान की दीवारों पर कबीर के दोहे लिखे हैं। वहीं, परिवार में मृतक रामविशाल 6 भाइयों में सबसे छोटा था। वह केसली में परिवार से अलग रहता था। वह परिवार के लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। परिवार के लोगों की मानें तो रामविशाल ने कभी भी परिवार के सदस्यों को कर्ज के संबंध में नहीं बताया।

सुसाइड नोट छोड़ा, कई नाम लिखे

पुलिस ने मृतक दंपती के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक ने कर्ज और पैसों के लेन-देने की बात लिखी है। वहीं, करीब तीन लोगों के नाम भी लिखे हैं। सुसाइड नोट में योगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और राजाराम गौंड व केसली के भी दो तीन नाम जुड़े होने की खबर हैं, इनसे परेशान होकर जान देने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट की जांच करा रही है। मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।