Friday, December 19, 2025

20 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर दे दी जान 

Published on

20 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर दे दी जान 

छतरपुर। जिले में थाना ओरछा रोड अंतर्गत एक 20 वर्षीय बालिका ने बीती शाम अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालिका बचपन से ही नाना-नानी के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम टीकर सपना पुत्री बंदू लाल रजक (20) वर्ष ईशा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सलैया के मजरा घुरन का पुरवा की रहने वाली थी। बचपन से ही टीकर में रहती थी। वर्तमान में सपना नौगांव के बापू डिग्री कॉलेज से बीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

गुरुवार को वह अकेली घर थी। घर के सभी लोग काम पर गए थे। इसी बीच वह मौका पाकर गुरुवार की शाम 6 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने परिजनों को दी है। उसके बाद परिजनों ने डायल-100 को शाम 6.15 बजे फोन से जानकारी दी। जिसके बाद ओरछा पुलिस ने सपना की बॉडी को फांसी के फंदे से उतारा और पंचनामा तैयार कर मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया।

मामले की जांच करते हुए रात करीब 11 बजे बॉडी को जिला अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की दोपहर 12.10 बजे जिला अस्पताल में सपना की बॉडी का डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम किया। उसके बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी।

अमृका के मामा बलराम रजक ने बताया कि उसकी भांजी ईसा नगर थाना के ग्राम सलैया के पास मजरा घूरन के पुरवा की रहने वाली है। बचपन से ही वह हमारे घर टीकर में रहती थी। वर्तमान में हुआ है नौ गांव के बापू डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। गुरुवार के दिन में मजदूरी करने पास के गांव धमची में गया था।

सपना घर पर अकेली थी दोपहर में सपना ने

फोन लगा कर कहा था। मामा खाना खाने क्यों नहीं आए, मेरी फोन पर बात हुई थी। हालांकि, शाम को पड़ोसियों ने बताया कि सपना ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद हम लोग घर पहुंचे और हमने तुरंत ओरछा थाना पुलिस को 100 डायल पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बॉडी-बॉडी को नीचे निकला और जिला अस्पताल भेज दिया, अस्पताल में डॉक्टर ने सपना को मृत बताया।

अमृका सपना के पिता बंदुलाल रजक निवासी ग्राम सलैया के पास मजरा घूरन के पुरवा ने बताया कि घटना की जानकारी गुरुवार की शाम 6:30 बजे उसके साले बलराम रजक ने फोन पर दी। इसके बाद हम लोग टीकर मौके पर पहुंचे थे वहां देखा कि सपना ने फांसी लगा ली है।

हमारे चार संतान है जिसमें सपना सबसे बड़ी थी सपना एक दिन पहले छोटे भाई राजकरन का जन्मदिन मना कर मामा के घर गई थी, उसने कहा था कि हमारे पेपर आने वाले हैं और हम मामा के घर जा रहे हैं उसके बाद उसने गुरुवार को फांसी लगा ली, सपना का आज शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Latest articles

MP News: प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार...

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सागर। सागर...

More like this