Tuesday, December 23, 2025

फिर लगा कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक गंभीर सिंह भाजपा में शामिल

Published on

MP : फिर लगा कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक गंभीर सिंह भाजपा में शामिल

छिंदवाड़ा। चौरई से कांग्रेस से विधायक रहे गंभीर सिंह ने भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने कल ही सांसद नकुल नाथ को दोबारा छिंदवाड़ा से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था जिसके बाद पूर्व विधायक गंभीर सिंह का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी और भी कई कांग्रेसी नेता भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और जल्दी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। गंभीर सिंह रघुवंशी समाज से आते हैं

गंभीर सिंह बीते मंगलवार को ही भाजपा में शामिल होने के लिए भोपाल रवाना हो चुके थे। गंभीर सिंह की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वे रघुवंशी समाज से आते हैं पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट की उम्मीद लगाए थे लेकिन पार्टी ने चौधरी सुजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया था इसके बाद से ही वह लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे।

Latest articles

केसरवानी वैश्य तरुण सभा की प्रदेश स्तरीय प्रथम बैठक दमोह में सम्पन्न

केसरवानी वैश्य तरुण सभा की प्रदेश स्तरीय प्रथम बैठक दमोह में सम्पन्न सागर। प्रदेश भर...

सागर : विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

सागर : विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस सागर...

सांसद के प्रयास रंग लाए : सागर में हवाई सेवा विस्तार की तैयारियां तेज 

सांसद के प्रयास रंग लाए : सागर में हवाई सेवा विस्तार की तैयारियां तेज  सागर।...

रात की गश्त में बड़ा खुलासा: पुलिस ने पकड़ी 500 पाव देशी शराब, एक गिरफ्तार

रात की गश्त में बड़ा खुलासा: पुलिस ने पकड़ी 500 पाव देशी शराब, एक...

More like this