Sagar: प्राचार्य डॉ संजीव दुबे की पत्नी श्रीमती श्रद्धा दुबे का निधन

प्राचार्य डॉ संजीव दुबे की पत्नी श्रीमती श्रद्धा दुबे का निधन : अंतिम संस्कार आज बुधवार दोपहर बाद राजखेड़ी मुक्तिधाम पर

सागर / शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय अग्रणी के प्राचार्य डॉ संजीव दुबे की पत्नी श्रीमती श्रद्धा दुबे का इलाज के दौरान भोपाल में आज निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार दोपहर बाद राजखेड़ी मुक्तिधाम मकरोनिया पर किया जाएगा।
अग्रणी कॉलेज सागर के प्राचार्य डॉ संजीव दुबे की पत्नी श्रीमती श्रद्धा दुबे पथरिया जाट हाई स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थी पिछले दिनों उन्हें इलाज के लिए भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।
गौरतलब है कि आज ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलों से सागर में राज्य विश्वविद्यालय का शुभारंभ अग्रणी कॉलेज परिसर में ही हो रहा है। जिसकी तैयारी के लिए प्राचार्य डॉ संजीव दुबे सागर में ही रहकर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए थे।जिसके चलते वे अंतिम समय में भी वे अपनी पत्नी के पास उपस्थित नहीं रह सके। उनके निधन के समाचार से संपूर्ण महाविद्यालय परिवार और परिसर में शोक की लहर छा गई है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top