फिर लगा कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक गंभीर सिंह भाजपा में शामिल

MP : फिर लगा कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक गंभीर सिंह भाजपा में शामिल

छिंदवाड़ा। चौरई से कांग्रेस से विधायक रहे गंभीर सिंह ने भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने कल ही सांसद नकुल नाथ को दोबारा छिंदवाड़ा से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था जिसके बाद पूर्व विधायक गंभीर सिंह का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी और भी कई कांग्रेसी नेता भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और जल्दी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। गंभीर सिंह रघुवंशी समाज से आते हैं

गंभीर सिंह बीते मंगलवार को ही भाजपा में शामिल होने के लिए भोपाल रवाना हो चुके थे। गंभीर सिंह की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वे रघुवंशी समाज से आते हैं पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट की उम्मीद लगाए थे लेकिन पार्टी ने चौधरी सुजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया था इसके बाद से ही वह लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top