शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

MP : शादी का झांसा देकर चार साल तक किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

उज्जैन । एलएलबी कर रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर चार साल तक शोषण किया। आरोपित की बहनों ने छात्रा के साथ अभद्रता कर मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि रामघाट मार्ग पर रहने वाली एलएलबी की छात्रा का परिचय आठ साल पहले मयंक पुत्र रमेश निवासी रामघाट मार्ग से हुआ था। दोनों के बीच बातचीत होती रही और वर्ष 2020 में मयंक ने किसी बहाने से युवती को अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद में मयंक ने कई बार युवती से दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। सोमवार को छात्रा अपनी बहन के साथ स्कूटी से जा रही थी तभी रास्ते में मयंक मिला और बात करने के बहाने उसे साथ लेकर गया। मौलाना मौजू की दरगाह के पास जाकर मयंक विवाद करने लगा।

तभी आरोपित की बहन तारा यहां आ गई और गाली गलौज करने लगी। दूसरी बहन नेहा व संतोष ने छात्रा के साथ मारपीट कर दी। छात्रा की शिकायत पर मयंक व उसकी बहनों के खिलाफ दुष्कर्म सहित मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मयंक को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो 

इधर ग्राम कलेसर थाना घट्टिया में रहने वाली 20 वर्षीय नवविवाहिता अपने पति के साथ एक वर्ष से गदापुलिया क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी। उसके पति के काम पर जाने के बाद सोनू पुत्र रामदीन विश्वकर्मा निवासी राजस्थान ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। सोनू ने महिला को धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो बहुप्रसारित कर दूंगा। महिला ने पति को इसकी जानकारी दी और थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top