मुंबई से अयोध्या पैदल चली शबनम शेख का सुरखी विधानसभा में हुआ स्वागत
सागर। मुंबई से पैदल चलकर अयोध्या जा रही पैदल यात्री शबनम शेख का शुकवार को राहतगढ़ के सीहोरा में जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह फूल मालाएं पुष्प वर्षा कर शाल उड़ा कर सम्मान किया गया इस मौके पर स्थानीय बीजेपी नेता कल्याण सिंह राजपूत भगवत शरण ठाकुर राजा फौजदार ने शॉल श्रीफल भेट कर स्वागत किया।
Sagar: मुंबई से अयोध्या पैदल चली शबनम शेख का सुरखी विधानसभा के सीहोरा में हुआ स्वागत@BJP4MP @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/3BoSfSw9NU
— Gajendra Thakur (@kka_news) January 12, 2024
वही शबनम शैख ने बताया की वह मुंबई की रहने वाली है। मुंबई महाराष्ट्र से अपने साथियों के साथ अयोध्या के लिए पैदल निकली अभी तक शबनम शेख अपने साथियों के साथ कुल 770 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर पूरी की है। यात्रा के दौरान एक दिन में करीब 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं महाराष्ट्र से चलकर मध्य प्रदेश में बड़ा ही आनंद मिला और हिंदू धर्म के लोगों का बड़ा ही स्नेह और प्रेम मिला आज आकाश विकास रेस्टोरेंट सिहोरा पर विश्राम किया वही रेस्टोरेंट संचालक कमल लोधी ने स्वागत करते हुए शासन प्रशासन से शबनम शेख के लिए अयोध्या तक पढ़ने वाले थाने चौकिया के पुलिस बल सुरक्षा सहायता की अपील की वही। सागर में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के लोगों द्वारा भी स्वागत पुष्प वर्षा की गयी

