Monday, January 12, 2026

निजी स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प, विवाद में कटर चलने से छात्र हुए लहूलुहान

Published on

निजी स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प, विवाद में कटर चलने से छात्र हुए लहूलुहान

छिंदवाड़ा। न्यूटन थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर लड़ाई हुई। बताया जा रहा है कि विवाद तब शुरू हुआ जब स्कूल के दो छात्र एक अन्य छात्र को छोड़ने गुरुवार को उसके घर गए थे। लौटते समय स्कूल के ही दो अन्य छात्रों से उनका विवाद हो गया था, इसी घटना को लेकर दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों गुटों में विवाद हुआ। बता दें कि विवाद इतना बढ़ गया कि इस बीच कुछ लोग कार से आए। कार सवार लोग तलवार, चाकू, और कट्टा निकालने की बात कर रहे थे। इस बीच किसी ने रेहान नाम के छात्र के पेट में कटर से हमला कर दिया। इससे उसकी कमीज फट गई और पेट में सात इंच से लंबा घाव हो गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस तीन छात्रों को लेकर अस्पताल आई। यहां उनका मुलाहजा कराया गया। पुलिस जांच में जुटी

इस मामले के बाद बड़ी संख्या में छात्रों के परिजन, परिचित अस्पताल पहुंच गए। घायल छात्रों ने बताया कि उनका कोई विवाद नहीं था। आज कार से आकर उनपर हमला किया गया। टीआई जिगोतिन मसराम ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ है। इनके बीच एक साल पुरानी रंजिश है। मामले में सभी घायलों का मुलाहजा कराया गया है। एक छात्र को कटर से घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते पशुपालक

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते...

विदिशा में ज्वेलरी दुकान पर हुई डकैती के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 13 लाख का माल बरामद

पुलिस का बड़ा खुलासा: अरिहंत ज्वैलर्स डकैती में 03 आरोपी व 02 विधि विरुद्ध...

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

More like this

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते पशुपालक

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते...

विदिशा में ज्वेलरी दुकान पर हुई डकैती के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 13 लाख का माल बरामद

पुलिस का बड़ा खुलासा: अरिहंत ज्वैलर्स डकैती में 03 आरोपी व 02 विधि विरुद्ध...

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...
error: Content is protected !!