Saturday, January 24, 2026

सागर के रहली से लौटते समय बाइकों की भिड़ंत में जन आक्रोश यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

Published on

सागर के रहली से लौटते समय बाइकों की भिड़ंत में जन आक्रोश यात्रा से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

सागर।  रहली में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होकर घर लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । घटनाक्रम की सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे व भाजपा नेता अभिषेक भार्गव अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिवार वालों से मिले। उन्हें ढांढस बंधवाया।जानकारी के अनुसार कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सागर जिले की विधानसभा में घूम रही है। बुधवार रात यात्रा रहली विधानसभा में पहुंची। जहां रहली में आम सभा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गोविंद सिंह ठाकुर निवासी ‘बमूरा रहली पहुंचे थे। रहली में सभा होने के बाद वह रात के समय बाइक पर सवार होकर सागर की ओर आ रहे थे। तभी पांचमील के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। जिससे वह गंभीर घायल हुए। लोगों ने घटना देख तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद गोविंद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले पहुंच गए। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। पीएम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है

Latest articles

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा सागर। जिले...

Sagar News: मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं – कलेक्टर

मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं - कलेक्टर सागर। वर्तमान मौसम को...

विधायक लारिया ने किया ई-विकास प्रणाली का शुभारंभ, अब ई-टोकन से सुगम होगा उर्वरक वितरण

विधायक लारिया ने किया ई-विकास प्रणाली का शुभारंभ, अब ई-टोकन से सुगम होगा उर्वरक...

More like this

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा सागर। जिले...

Sagar News: मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं – कलेक्टर

मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं - कलेक्टर सागर। वर्तमान मौसम को...
error: Content is protected !!