अवैध निर्माण रोकने की मांग को लेकर व्यापारियों ने विधायक को सौंपा आवेदन

0

अवैध निर्माण रोकने की मांग को लेकर व्यापारियों ने विधायक को सौंपा आवेदन

सागर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 स्थित ललिताधाम मंदिर के पीछे हो रहे कथित अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने विधायक को आवेदन सौंपकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि जोन क्रमांक 20 में स्थित नयन सुख मार्केट के पीछे ललिताधाम मंदिर के पास (इंदिरा नेत्र चिकित्सालय के पास खुरई रोड) निर्माण कराया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में भी उन्होंने इस संबंध में अवगत कराया था और मांग की थी कि दुकानों के सामने लगभग 15 फीट जगह खाली रखी जाए, ताकि भविष्य में सड़क चौड़ीकरण होने पर व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

व्यापारियों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि यदि उक्त स्थान पर रोक लगाकर आवश्यक स्थान सुरक्षित रखा जाता है तो इससे नगर निगम के भविष्य के विकास कार्यों में सुविधा होगी और स्थानीय व्यापारियों का रोजगार भी प्रभावित नहीं होगा।

आवेदन 11 जुलाई 2026 को सौंपा गया, जिस पर न्यू मार्केट के व्यापारियों के हस्ताक्षर भी हैं। व्यापारियों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here