घर से कुछ दूर पर युवक का शव मिला, इलाके में फैली सनसनी 

घर से कुछ दूर पर युवक का शव मिला, इलाके में फैली सनसनी 

सागर। खुद के घर से कुछ ही दूरी पर युवक का शव मिला है, युवक दो दिन पहले नागपुर जाने का बोलकर घर से निकला था मामला मकरोनिया थाना क्षेत्र के गंभीरिया वार्ड में सोमवार को मीले शव का..

घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मिली जानकारी के अनुसार भरत पुत्र अवध बिहारी रैकवार उम्र 27 साल निवासी गंभीरिया वार्ड पिछले करीब 3 सालों से नागपुर में रहकर में चौकीदारी का काम करता था। वह दो माह पहले नागपुर से लौटकर अपने घर गंभीरिया आया था। दो दिन पहले भरत घर से नागपुर जाने का बोलकर निकला था। मां से एक हजार रुपए लेकर गया था। लेकिन सोमवार को भरत का शव घर से कुछ ही दूरी पर खाली जगह पर पड़ा मिला है। सूचना पर मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वहीं शव का पीएम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। मृतक के पिता अवधबिहारी रैकवार ने बताया कि भरत नागपुर में काम करता था। वह दो माह पहले ही घर आया था। शनिवार को घर से नागपुर जाने का बोलकर गया था। भरत शराब का आदि बताया गया हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top