जंगली सूअर का मांस पका रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा 

MP : जंगली सूअर का मांस पका रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा 

छतरपुर। बकस्वाहा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम घोघरा में जंगली सुअर का शिकार करने वाले दो युवकों को वन अमले ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। जिस वक्त अमले ने दबिश दी उस वक्त दोनों आरोपी खेत पर सुअर का मांस पका रहे थे।

वन परीक्षेत्र अधिकारी एसके सचान ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम मुडिया निवासी वीर सिंह ठाकुर एवं मझगुवां निवासी मुन्नीलाल आदिवासी ने रात्रि के समय एक जंगली सूअर का शिकार किया और अब इसे पकाया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद वन परीक्षेत्र अधिकारी सचान ने वन अमले के साथ घोघरा बीट के करौंदिया हार में दबिश दी जहां वीर सिंह ठाकुर के खेत पर सुअर का मांस पकाया जा रहा था। वन अमले ने बर्तनों के साथ वीर सिंह और मुन्नीलाल आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में वनपाल महेन्द्र गौंड़, आशुतोष पचौरी, उमाशंकर पटैरिया, शीत कुमार कोल, विनोद दुबे, हरिया अहिरवार, केके मिश्रा ने सहयोग किया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top