महिला बाल विकास अधिकारी, कर्मचारियों ने मानव श्रंखला बनाकर आन्दोलन किया

 

सागर। महिला बाल विकास के प्रदेश व्यापी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक संघ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने आज सागर के हृदय स्थल तीन मड़िया पर वृहद मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का परिचय दिया। प्रदेश पदाधिकारी ने इस अवसर पर बताया की इस वृहद मानव श्रृंखला बनाने का उद्देश्य सभी को संगठित होकर अपनी लंबित मांगों के प्रति को लेकर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर संघर्षरत है।

 

इस अवसर पर जिले के समस्त परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक और लगभग एक हजार की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here