एमपी में शतप्रतिशत नल कनेक्शन वाला जिला बना बुरहानपुर, पीएम मोदी में दी बधाई

MP: बुरहानपुर जिला मध्य प्रदेश का पहला 100 फीसदी घरों में नल कनेक्शन वाला जिला बन गया है. जल जीवन मिशन के तहत 167 पंचायतों के 254 गांवों में घर-घर नल से जल पहुंचाने वाला बुरहानपुर प्रदेश का पहला जिला बन गया है. बुरहापुर जिले में बारिश का पानी रोकने और जल पुनर्भरण के लिए करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से 310 जल संरचनाएं तैयार की गई है।

Ad 1

बुरहानपुर जिले में 1 लाख 1005 परिवारों को नल कनेक्शन दिया गया. प्रदेश में 48 लाख 37 हजार घरों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है. 4 हजार 172 गांवों में 100 फीसदी घरों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि बुरहानपुर को जल जीवन मिशन में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जोड़ा गया था। पायलट प्रोजेक्ट के तहत ही बुरहानपुर जिले को पूरी तरह से नल जल योजना का लाभ मिलने लगा है. बुरहानपुर को नल जल योजना में देश का प्रथम जिला घोषित किया गया इसे लेकर राष्ट्रपति ने बुरहानपुर को सम्मानित भी किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में हुए जल जीवन मिशन के तहत नारी शक्ति के प्रयासों की सराहना की. प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा कि बुरहानपुर में नारी शक्ति का यह प्रयास देशभर के लिए मिसाल है। बता दें कि बुरहानपुर को जल जीवन मिशन में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जोड़ा गया था. पायलट प्रोजेक्ट के तहत ही बुरहानपुर जिले को पूरी तरह से नल जल योजना का लाभ मिलने लगा है. बुरहानपुर को नल जल योजना में देश का प्रथम जिला घोषित किया गया. इसे लेकर राष्ट्रपति ने बुरहानपुर को सम्मानित भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here