सूदखोरों का बिछा जाल, ली गयी रकम से कई गुना बसूल रहे, मामला पहुचा थाने

सूदखोरों का बिछा जाल, ली गयी रकम से कई गुना बसूल रहे, मामला पहुचा थाने

Ad 1

सागर। सागर में सूदखोरी के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं,सूदखोरों की दहशत से पहले भी कई आत्महत्याएं सामने आ चुकी हैं पुलिस भी व्यापक अभियान चला कर ऐसे सूदखोरों पर शिकंजा कसती हैं पर गुपचुप तरीके से यह गोरखधंधा तेजी से पैर पसारे हुए हैं।
ताजा मामला गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में 30 हजार रुपए उधार देकर सूदखोर 3 लाख रुपए की मांग कर रहे है। सूदखोरों से परेशान होकर पीड़ित गढ़ाकोटा थाने में शिकायत की है। शिकायत पर पुिलस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाने में फरियादी सुनील पुत्र जमना प्रसाद कुर्मी निवासी ग्राम कुमेरिया ने शिकायत में बताया कि अपनी जरूरत पूरी करने के लिए मैंने जयराम कुर्मी से 30 हजार रुपए वर्ष 2015 में उधार लिए थे। 30 हजार के बदले 35 हजार रुपए लौटा दिए थे। जब मैंने 30 हजार रुपए उधार लिए थे, तब भाई सामने था और जब 35 हजार रुपए जयराम कुर्मी को वापस दिए थे। उस समय मेरा भाई गवाह था। लेकिन 3 मार्च को जयराम कुर्मी मेरे घर आया और कहने लगा कि 30 हजार के 3 लाख रुपए दे दो। मैंने और पैसे देने से मना कर दिया।

जिस पर जयराम ने घर पर ही जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद वह चला गया। उसी दिन शाम 4 बजे भोला मिला और गालीगलौज करने लगा। उसने धमकी देते हुए कहा कि पैसे तो 3 लाख रुपए ही लूंगा। परेशान होकर मामले में सुनील ने गढ़ाकोटा थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने जयराम और भोला के खिलाफ धारा 294, 506, 34 और मप्र ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here