असली नकली किन्नर विवाद, सड़क पर किरण बुआ और शिष्यों का प्रदर्शन

सागर। बंडा और गढ़ाकोटा में असली-नकली किन्नर के विवाद के बाद अब सागर शहर में भी यह बखेड़ा शुरू हो गया है। जिसे लेकर रविवार को किन्नर किरण बुआ ने अपने शिष्यों के साथ कोतवाली थाना अंतर्गत विजय टॉकीज चौराहे पर हंगामा किया। किन्नर किरण ने बताया कि शहर में किन्नर के भेष में लड़के घूम रहे हैं। इनमें एक पुलिस वाले का बेटा भी शामिल है। ये गलत तरीके से बधाई मांग कर न सिर्फ हमारा हक छीन रहे हैं, बल्कि लोगों को भी धोखा दे रहे हैं।

Ad 1

किरण बुआ ने बताया

होली के त्योहार को लेकर जब किरण बुआ के किन्नर शिष्य घरों में बधाई मांगने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनसे पहले ही कोई अन्य किन्नर बधाई लेकर जा चुके हैं। इतना ही नहीं ये किन्नर लोगों से दोगुने पैसे वसूल रहे हैं। मामले का खुलासा होने के बाद किन्नरों ने यह बात अपने गुरू को बताई और सभी ने विजय टॉकीज चौराहे पर पहुंचकर हंगामा कर दिया, किरण बुआ ने बताया कि इस मामले की शिकायत और रिकॉर्ड कोतवाली थाने में की है इसके पहले केंट थाने में भी शिकायत कर चुके हैं हम लोग पर अब तक कुछ कार्यवाई नही हुई हैं।

किन्नर रानी ने बताया कि हमारी गुरू कमला बुआ के देहांत के बाद से नकली किन्नरों का गिरोह सक्रिय है। हमारी असली गुरू किरण बुआ हैं जो कमला बुआ के बाद गद्दी की उत्तराधिकारी हैं। लेकिन नकली किन्नरों का गिरोह हमारी रोजी-रोटी छीन कर हमें जान से मारने पर उतारू है। नैना, आरती, सोनिया और कई लड़के गिरोह में शामिल हैं। हमारी लोगों से अपील है कि घरों में आने वाले किन्नरों को वेरीफाइ करने के लिए किरण बुआ के मोबाइल नंबर 9893546925 पर संपर्क करें और नकली किन्नरों से सावधान रहें उन्हें बधाई स्वरूप पैसा आदि  न दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here