सागर पुलिस कंट्रोल रूम में ” New Laws and Challenges” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ

0

पुलिस कंट्रोल रूम सागर में नवीन विधियां एवं चुनौतियां विषय पर जोन स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित

Ad 1

गजेंद्र ठाकुर✍️ सागर। आज दिनांक 29/12/2022 को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में “New Laws and Challenges” विषय पर सागर जोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक सागर अनुराग (आईपीएस) उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो Technical Sessions रहे जिनमें शिवबालक साहू, द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा जांच में नैतिक जिम्मेदारी और दायित्व विषय पर, आलोक मिश्रा प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा भ्रष्टाचार अधिनियम विषय पर, श्रीमती उमा भालेराव FSL वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा आपराधिक अनुसंधान में FSL की भूमिका विषय पर तथा मनोज कुमार पटेल एडीपीओ द्वारा पॉक्सो एक्ट विषय पर व्याख्यान दिया गया। अमित कुमार जैन एडीपीओ द्वारा उद्घाटन सत्र को संबोधित कर सभी अधिकारीगण का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया गया व सफल मंच संचालन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here