MP: नगर निगम अपर आयुक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए

0

भोपाल । नगर निगम के अपर आयुक्त कमलेंद्र सिंह परिहार को 50 हजार की घूस लेते लोकायुक्त ने पकड़ा है। उन्होंने साइबर ट्रेनिंग के ऐवज में 10% कमीशन मांगा था। भुगतान के शिकायतकर्ता सौरभ गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था नगरीय प्रशासन से संबंधित एमपी कॉन के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण का काम कर रही है।

Ad 1

इसी का भुगतान 13 लाख 32 हजार 437 रुपए भुगतान किया जाना था। निगम में अपर आयुक्त कमलेंद्र सिंह परिहार राशि जारी करने के लिए 10% मांग रहे थे।

15 दिसंबर को वे 83 हजार रुपए दे चुके थे। बाकी 50 हजार रुपए बाद में देना तय हुआ। इसका वीडियो भी सौरभ ने बना लिया। इसके बाद लोकायुक्त में शिकायत कर दी। लोकायुक्त ने शुक्रवार को 50 हजार रुपए लेते कमलेंद्र सिंह परिहार को ट्रैप कर लिया। कमलेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here