सागर: मूलभूत सुविधाओं से लैस किशोर न्यायालय के समीप के झुग्गी वासियों को मिलेंगे यहां पक्के मकान

0

किशोर न्यायालय के समीप के झुग्गी वासियों को मिलेंगे पक्के मकान में
मिलेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं – कलेक्टर श्री आर्य

Ad 1

गजेंद्र ठाकुर। सागर। किशोर न्यायालय के नजदीक निवासरत झुग्गी वासियों को किशोर न्यायालय के नजदीक ही बन रहे प्रधानमंत्री आवास में विस्थापित किया जाएगा साथ ही समस्त मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक आर्य ने आज नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला के साथ किशोर न्यायालय के पास बन रहे प्रधानमंत्री आवास स्थल का निरीक्षण करते हुए दिए।
इस अवसर पर नगर निगम के इंजीनियर एवं लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि अनुराग सोनी मौजूद थे। कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि न्यायालय के नजदीक रहने वाले वासियों को अनेक असुविधाओं का सामना करना पड़ता है और बरसात के समय पानी भराव की स्थिति में और भी समस्या होती है। जिसको देखते हुए न्यायालय की नजदीक बन रहे प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट किया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास परिसर में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं जिसमें प्रमुख रुप से सड़क पानी विद्युत व्यवस्था उपलब्ध हो। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास स्थल तक पहुंचने के लिए शीघ्रता से सड़क निर्माण कार्य किया जाए। जिससे कि आगे का कार्य प्रारंभ किया जा सके।
कलेक्टर श्री आर्य ने निगम कमिश्नर श्री शुक्ला के साथ वहां रह रहे लोगों से बात की एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समस्त निवासियों से आह्वान किया कि वह पक्के मकानों में रहे उनको हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here