स्व-सहायता समूह के उत्पादों को देख बोले नगरीय विकास मंत्री सिंह अब हमारी बहनें माताएं होंगी आत्मनिर्भर

0
15

स्व-सहायता समूह के उत्पादों को देख बोले नगरीय विकास मंत्री सिंह अब हमारी बहनें माताएं होंगी आत्मनिर्भर

मंत्री सिंह ने स्व-सहायता समूह के उत्पादों का किया अवलोकन

सागर-

  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार को नगर निगम सागर द्वारा संचालित स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया और बोले कि अब हमारी बहने, माताएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। शीघ्र ही है आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से भी समृद्ध होगी।

मंत्री सिंह रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान नगर निगम द्वारा संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए उत्पादों के स्टाल का अवलोकन कर रहे थे ।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार, शहरी परियोजना अधिकारी सचिन मशीह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री ठाकुर ने कहा कि आज निर्भर भारत के साथ आज नगर मध्य प्रदेश एवं आत्मनिर्भर सागर बनाने के लिए शासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं जिसके लिए स्व सहायता समूह को अनेक प्रकार के कार्य के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सागर में प्रथम स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ना केवल उचित मूल्य की राशन दुकानों का संचालन किया जा रहा है बल्कि इन्होंने उपार्जन केंद्रों का भी बखूबी संचालन किया है ।

मंत्री ठाकुर ने कहा कि सागर में ही हमारी बहनों द्वारा समूह के माध्यम से गौशालाओं का संचालन भी किया जा रहा है और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

  परियोजना अधिकारी सचिन मसीह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जो स्व सहायता समूह काम कर रहे हैं उनमें प्रमुख रूप से कंचन स्वसहायता समूह , आहूति स्वसहायता समूह ,प्रज्ञा स्वसहायता समूह , रक्षा स्वसहायता समूह , निहाल स्वसहायता समूह ,  राजीव विचार स्वसहायता समूह राजीव नगर वार्ड ,रवि विचार स्वसहायता समूह संतरविदास वार्ड, सपना विचार स्वसहायता समूह संतरविदास वार्ड, शीताल विचार स्वसहायता समूह कृष्णगंज वार्ड, तुलसी विचार स्वसहायता समूह तुलसी नगर वार्ड शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here