पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार पति गिरफ्तार, जंगल से बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल हथियार

0

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार पति गिरफ्तार, जंगल से बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल हथियार
सागर/जैसीनगर। गेहूंरास चौराहा स्थित कृषि उपज मंडी के पास पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी पति को जैसीनगर पुलिस ने केसली पुलिस की मदद से 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जंगल से बरामद कर ली गई है।
थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि आरोपी मनोहर सेन (45) ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अपनी पत्नी रश्मि सेन (40) की सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी बरमान की ओर भाग रहा है। इस पर जैसीनगर पुलिस ने केसली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर सहजपुर रोड पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर जंगल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी के एक बेटी और तीन बेटे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं राहतगढ़ एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here