जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सागर से तीन युवक हिरासत में, अशोकनगर पुलिस साथ ले गई

0

जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सागर से तीन युवक हिरासत में, अशोकनगर पुलिस साथ ले गई
सागर। जैन समाज को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अशोकनगर पुलिस ने गुरुवार को सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित झूला तिराहा इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लेकर आई, जहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें अशोकनगर रवाना कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, अशोकनगर में जैन समाज के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित सोशल मीडिया गतिविधियों की पड़ताल की। जांच में कुछ संदिग्धों की लोकेशन सागर में मिलने पर अशोकनगर पुलिस की टीम गुरुवार को सागर पहुंची।
पुलिस ने झूला तिराहा क्षेत्र में दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में लिया और उन्हें कोतवाली थाना लाकर पूछताछ की। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस तीनों युवकों को अपने साथ अशोकनगर ले गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोग भी कोतवाली थाना पहुंच गए। समाज के प्रतिनिधियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि सोशल मीडिया से जुड़े एक मामले में अशोकनगर पुलिस सागर से तीन युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। मामले की आगे की जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here