सागर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार ₹56 हजार से अधिक नकदी, वाहन और मोबाइल जब्त

सागर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार ₹56 हजार से अधिक नकदी, वाहन और मोबाइल जब्त

सागर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांदरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹56,010 नगद, तीन मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रवीण अस्थाना के नेतृत्व में थाना बांदरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गीदा में पानी की टंकी के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान अभिषेक उपाध्याय, उदय सिंह बघेल, रामनरेश तिवारी, अशोक चढ़ार, राजेंद्र उर्फ ओमनारायण अहिरवार, भगवान सिंह दांगी, नत्थू अहिरवार और अनिल अहिरवार को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹56,010 नकद, 52 ताश के पत्ते, तीन मोटरसाइकिल, पांच एंड्रॉयड मोबाइल और दो कीपैड मोबाइल जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक हेतराम तथा आरक्षक लोकेन्द्र, रामप्रसाद, राजेन्द्र, जयराम, अरविंद, सतेंद्र और देवीदीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here