कलेक्टर के निर्देश पर चना, मसूर एवं गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों द्वारा बीना विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरासर, बीना ईटावा, कंजिया, रामपुर एवं भानगढ़ सहित अन्य खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नायब तहसीलदार हेमराज मेहर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अवधेश राय, संबंधित समिति प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सभी समितियों को निर्देशित किया गया कि किसानों से चना एवं मसूर की खरीदी समय पर सुनिश्चित की जाए तथा खरीदे गए माल का शीघ्र परिवहन कराया जाए। किसानों की फीडिंग समय पर की जाए ताकि उनके भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो और उन्हें तत्काल भुगतान प्राप्त हो सके।
समिति प्रबंधकों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर छायादार व्यवस्था या टेंट की उचित व्यवस्था करें, साथ ही पेयजल हेतु पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। खरीदी कार्य को निर्धारित स्लॉट बुकिंग के अनुसार समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।


